13 साल बाद फिर चलेगा माधुरी और बिरजू महाराज का जादू
माधुरी दीक्षित और बिरजु महाराज ने मिलकर देवदास और दिल तो पागल है फिल्मों में डांस का जादू चलाया था। दोनों फिल्मों में माधुरी दीक्षित ने बिरजू महाराज की ताल पर डांस करके लोगों को हैरान कर दिया था। अब 13 सालों के बाद एक बार फिर से बिरजू महाराज की ताल पर माधुरी दीक्षित परफॉर्म करने वाली हैं। इस खबर को सुनते ही माधुरी दीक्षित के फैन्स काफी उत्साहित हैं। डेढ़ इश्किया फिल्म की शूटिंग हाल ही में लखनऊ के करीब सीतापुर में हुई। जल्द ही माधुरी और बिरजू महाराज भी डांस की शूटिंग शुरु करेंगे।
बिरजू महाराज के स्टेप्स हाल ही में कमल हासन की फिल्म 'विश्वरुपम' में भी दिखाई दिये थे। इस फिल्म में कमल हासन ने बिरजू महाराज की धुनों पर डांस किया था। माधुरी दीक्षित से बिरजू महाराज हमेशा से ही काफी प्रभावित रहे हैं। देवदास फिल्म में माधुरी के बेहतरीन डांस को देखकर बिरजू महाराज ने माधुरी की काफी तारीफ की थी। उन्होंने कहा माधुरी जैसी बेहतरीन डांसर्स के साथ काम करके मुझे बहुत खुशी होती है। ये बहुत जल्दी डांसिंग स्टेप्स कैच कर लेते हैं। शिवाली पुरानिक जो कि माधुरी की बहुत बड़ी फैन हैं ने ट्विटर पर लिखा "बिरजू महाराज माधुरी को डेढ़ इश्किया में कोरियोग्राफ करने वाले हैं। अगर ये सच है तो मुझे पूरा विश्वास है कि ये गाना हिट होगा।"


Click it and Unblock the Notifications












