माधुरी दीक्षित ने लॉकडाउन का उठाया फायदा, बेटे को सिखाया कथक, वायरल हो रहा है वीडियो
माधुरी दीक्षित इस समय लॉकडाउन का पूरा फायदा उठाते हुए वो सब कुछ कर रही हैं जो वो हमेशा से करना चाहती थीं लेकिन कर नहीं पाती थीं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जो तेज़ी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन नेने तबला चैंपियन हैं। वो अकसर काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल में परफॉर्म भी करते हैं। अब उनके तबले पर माधुरी दीक्षित कथक करती दिखीं।

इतना ही नहीं, माधुरी दीक्षित इसके बाद, अरिन को कथक सिखाती भी दिखीं। गौरतलब है कि काफी पहले माधुरी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके बच्चे नहीं जानते कि वो कितनी फेमस हैं
पर अब वक्त कुछ और है। लेकिन देखना है कि अरिन आगे चलकर अपना रास्ता मम्मी की तरह फिल्मों में ढूंढते हैं या पापा की तरह पढ़ाई में।
यहां देखिए कुछ कम पॉपुलर स्टार किड्स जो मीडिया से दूर रहते हैं -


Click it and Unblock the Notifications











