'तम्मा तम्मा' पर वरुण-आलिया को मिली स्पेशल ट्रेनिंग..वो भी माधुरी से
वरुण धवन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें माधुरी दीक्षित वरुण और आलिया को इस गाने पर डांस स्टैप सिखा रही हैं।
वरुण धवन और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म बदरीनाथ की दुल्हनिया का ट्रेलर जबसे रिलीज़ हुआ है तब से ये सामने आया है कि इस फिल्म में माधुरी दीक्षित का तम्मा तम्मा गाना रिक्रिएट किया जाएगा। अब हाल ही में वरुण धवन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें माधुरी दीक्षित वरुण और आलिया को इस गाने पर डांस स्टैप सिखा रही हैं।
इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे पहले वरुण और आलिया इस गाने पर डांस करने की कोशिश कर रहे हैं। फिर उसके बाद आती हैं माधुरी, जो दोनों को इस पर डांस सिखाती हैं।
''मैं पार्टियों में संजय दत्त का सूट पहनकर जाता था''
आपको बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर में इस गाने की हल्की झलक दिखाई गई थी, जिसके बाद ये साफ हो गया था कि वरुण और आलिया संजय दत्त और माधुरी के गाने 'तम्मा तम्मा' पर धमाल करने वाले हैं।
ये फिल्म वरुण और आलिया की आई हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया का सीक्वल है। बकरन जौहर द्वारा प्रड्यूस की जा रही यह फिल्म 10 मार्च को रिलीज़ हो रही है।
A video posted by Varun Dhawan (@varundvn) on


Click it and Unblock the Notifications