पॉडकास्ट के दौरान अजीब तरह से बात करने लगीं माधुरी दीक्षित, रणवीर अलहाबादिया की हालत हो गई खराब!
Madhuri Dixit Ranveer Allahbadia: माधुरी दीक्षित फिलहाल किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बन रही हैं और ना ही किसी तरह के रियालिटी शो में नजर आ रही हैं। लेकिन पॉडकास्ट में आकर उन्होने रणवीर अलहाबादिया की हालत जरूर खराब कर दी है।

एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि रणवीर के साथ माधुरी नजर आ रही हैं और कुछ ऐसे बोलने लगती हैं कि रणवीर को डर लग जाता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जाता है और धक धक गर्ल का ऐसा अवतार आपने पहले शायद ही कभी देखा होगा।
रणवीर अलहाबादिया उनकी बातें सुनकर हैरान हैं और कह ही देते हैं कि वो डर रहे हैं। माधुरी दीक्षित ने ऐसा क्यों किया इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।
क्या बोलीं माधुरी दीक्षित?
माधुरी दीक्षित से रणवीर ने कहा, ''मुझे थोड़ा अभी डर लग रहा है।'' माधुरी- ''आप क्यों डर रहे हैं? आपने कभी किसी की आंखों से रोशनी जाते हुए देखा है। कभी देखा है कि आदमी डेस्पेरेशन में कैसे झटपटाता है। देखा है कभी आपने?'' रणवीर- ''नहीं।'' माधुरी- ''जब वो आखिरी सांस लेता है तो उसकी आंखों में क्या एक्सप्रेशन होता है आपने कभी देखा है क्या, सोचा है।'' ये वीडियो सामने आने के बाद लोगों को हैरान कर रहा है। वैसे ये इंटरव्यू काफी बड़ा था लेकिन इतना हिस्सा तेजी से वायरल हो रहा है और लोग माधुरी के अभिनय और एक्सप्रेशन पर फिर से बातें कर रहे हैं। रणवीर अलहाबादिया को पहली बार इस तरह से पॉडकास्ट में देखा गया है।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
इस वीडियो को देखने के बाद लोग भी हैरान हैं और उनको समझ नहीं आया है कि माधुरी ने ऐसा क्यों किया। एक यूजर ने लिखा, ''रणवीर सिलेबस से बाहर हो गए।'' एक ने लिखा, ''समय रैना घटना से पहले वह एक बहुत अच्छे पॉडकास्टर थे।'' एक ने लिखा, ''लगता है जैसे किसी भूत ने उसे अपने वश में कर लिया हो।'' एक ने लिखा, ''लाइव एक्टिंग कैसी लगी भाई।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











