ब्लॉकबस्टर फिल्म की शुरूआत, ताबड़तोड़ तैयारी, पांचवे दिन सुपरस्टार की एंट्री
इन दिनों संजय दत्त की आने वाली फिल्म कलंक सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ सुपरस्टार एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ 21 सालों बाद नजर आने वाले हैं। वहीं अब ये करण जौहर की इस मचअवेटेड फिल्म 'कलंक' के शूट का आज पांचवा दिन है। अभी तक वरुण धवन और आलिया के साथ शूट चल रहा था, वहीं पांचवे दिन ये फिल्म इसलिए सुर्खियों में आई है क्योंकि आज माधुरी ने भी इस फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी है।
[रिलीज से पहले सुपरहिट हो गई फिल्म, 3 दिन और टूट पड़े करोड़ों, 1 जून को होगा Dhamaka]
बताया जा रहा है कि माधुरी वरुण धवन और आलिया के साथ शूट करेंगी। उनके ज्यादातर सीन इन्हीं दोनों के साथ फिल्माए जाने हैं। इससे पहले हाल ही में माधुरी फिल्म बकेट लिस्ट में नजर आई थीं। इसके अलावा माधुरी हाल ही में अनिल कपूर के साथ आने वाली फिल्म 'टोटल धमाल' में भी व्यस्त है। वहीं माधुरी की फिल्म कलंक इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि इस फिल्म में वे दो दशकों बाद को-स्टार संजय दत्त के साथ नजर आएंगी।

वरूण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त स्टारर यह फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी। बता दें, करण जौहर 15 साल से वह इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म उनके पिता यश जौहर के काफी करीब थी। लेकिन किसी वजह से यह बन नहीं पाई थी। खैर, अब कलंक के लिए तीन बड़े प्रोडक्शन हाउस ने हाथ मिलाया है। धर्मा प्रोडक्शन, साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो.. कलंक की कहानी 1940s के समय की है। आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications