'डेढ़ इश्किया' में माधुरी के हुस्न का इम्तहान
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक बार फिर से पर्दे पर जलवे बिखेरने को बेकरार है। जहां वो अनुराग बसु की फिल्म 'गुलाब गैंग' में व्यस्त हैं वहीं वो इसी महीने से विशाल भार्द्वाज की फिल्म 'डेढ़ इश्किया' की शूटिंग करने जा रही है। फिल्म में वो लीड रोल में हैं। फिल्म सुपरहिट फिल्म इश्कियां की सीक्वेल है इसलिए इस फिल्म से माधुरी को खासी उम्मीद है।
अपनी इस फिल्म के बारे में चर्चा में माधुरी ने ओरल-बी डेंटल कैम्प के वक्त की। इस फिल्म में उनके साथ अरशद और नासिरूद्दीन शाह नजर आयेंगे। फिल्म में माही गिल भी होगी। अपनी फिल्म की कहानी पर तो माधुरी ने कोई प्रकाश नहीं डाला लेकिन इतना कहा कि नासिर जैसे कलाकार के साथ काम करना मेरे लिए वाकई में गौरव की बात है। वो भारतीय सिनेमा के महान कलाकार है।
सबको उम्मीद है कि माधुरी अपनी इस फिल्म से जोरदार कमबैक करेंगी। वो नायाब कलाकार हैं इसमें किसी को शक नहीं है लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि उनके अभिनय को लोग एक बार फिर से सर-आखों पर बिठाते है कि नहीं क्योंकि अक्सर नामचीन अभिनेत्रियों का कमबैक कामयाब नहीं होता है।कहा जा रहा है फिल्म इश्कियां की तरह ही 'डेढ़ इश्किया' भी काफी बोल्ड होगी। इसलिए यह भी देखने लायक होगा कि क्या माधुरी मादकता और हुस्न में विद्या से आगे निकल पाती हैं कि नहीं क्योंकि इश्कियां में तो विद्या ने गजब के जलवे दिखाये थे।


Click it and Unblock the Notifications
