बड़े बेटे अरिन ने कोरोना में किया बड़ा काम,माधुरी दीक्षित का भावुक पोस्ट-गर्व वाला क्षण, देखिए तस्वीर
माधुरी दीक्षित इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपने निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े हुए अपडेट शेयर करती रहती हैं। इस बार भी माधुरी ने सोशल मीडिया पर अपने जीवन की सबसे बड़ी तस्वीर शेयर की है। जहां उन्हें मां होने पर गर्व महसूस हो रहा है।
माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन ने अपन ग्रेजुएशन पूरा किया, एक्ट्रेस ने इसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे अरिन ने हाई स्कूल पास कर लिया है वह बेहतरीन नंबरों से ग्रेजुएट हो गए हैं। इस खास मौके पर माधुरी ने अपने इंस्टागाम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। यहां पर वह अपने पति श्रीराम नेने और दोनों बेटों के साथ दिख रही है।

माधुरी दीक्षित ने जो लेटेस्ट तस्वीर शेयर की हैं वो काफी तेजी से वायरल हो रही है। माधुरी ने इसके साथ एक बहुत बड़ा कैप्शन लिखा है। जिसकी शुरुआत यहां से की है। राम और मेरे लिए गर्व का बहुत बड़ा क्षण है।


Click it and Unblock the Notifications