श्याम बेनेगल और माधुरी दीक्षित को राजकपूर सम्मान
बॉलीवुड के अनुभवी निर्देशक श्याम बेनेगल और अदाकारा माधुरी दीक्षित को इस वर्ष के राजकपूर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने इस सम्मान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने इसकी घोषणा की है।

बेनेगल को राजकपूर लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2012 से सम्मानित किया जाएगा, जबकि माधुरी को राजकपूर विशेष योगदान पुरस्कार 2012 से सम्मानित किया जाएगा। चव्हाण ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में इसकी जानकारी दी है।
मराठी फिल्म इंडस्ट्री से इस श्रेणी में अनुभवी अभिनेत्री लीला गांधी को इस वर्ष का प्रतिष्ठित वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा। अभिनेता दिलीप प्रभावल्कर को शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
प्रभावल्कर ने फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई में महात्मा गांधी की भूमिका निभाई थी। इस पुरस्कार के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार प्रत्येक को दो लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और एक स्मृतिचिन्ह देकर उन्हें सम्मानित करेगी।


Click it and Unblock the Notifications