..................... Madhuri Dixit to shift back to Mumbai‎ | Twitter | करीब दस सालों बाद मायके लौटेगीं माधुरी दीक्षित - Hindi Filmibeat

करीब दस सालों बाद मायके लौटेगीं माधुरी दीक्षित

Madhuri Dixit
बॉलीवुड की दिलकश अदाकारा माधुरी दीक्षित के बारे में एक चर्चा जोरों से चल रही है कि वो वतन वापसी की तैयारी में हैं। जीं हां आपकी प्यारी अभिनेत्री माधुरी बहुत जल्द भारत आने वाली हैं, नहीं-नहीं आप ये मत सोचिए कि माधुरी के जीवन में कुछ उथल-पुथल चल रही है। उनका वैवाहिक जीवन पहले की तरह ही अच्छे से चल रहा है, वो अपनी गृहस्थी में काफी खुश है।

लेकिन इस समय उनके बच्चे थोड़े से बड़े हो गये हैं जिसके चलते माधुरी के पास अब काफी समय बच जाता है जिस कारण वो अपना ये समय अपनी पंसद की चीजों और बॉलीवुड को देना चाहती हैं जिसके चलते मिसेज नैने ने भारत आने की सोची है। इस बारे में जानकारी खुद मिसेज नैने ने ही दी है।

गौरतलब है कि माधुरी ने झलक दिखला जा के पिछले सीजन में एक जज की भूमिका निभायी थी। इस डांस शो ने सफलता के सारे रिकार्ड तोड़ दिये थे। तब से काफी कयास लगाये जा रहे थे कि माधुरी जोरदार वापसी के मुद्रा में हैं। उन्हें कई फिल्में भी ऑफर हुई थीं।

खबर ये भी है कि विशाल भारद्वाज की मशहूर फिल्म इश्कियां के सीक्वेल में विद्दा की जगह माधुरी दीक्षित ही नजर आयेगीं। खैर देखना दिलचस्प होगा कि माधुरी की वापसी क्या रंग लाती है। वैसे कहा जा रहा है कि माधुरी अपने पूराने घर, जो कि जूहू में स्थित है , में ही स्फिट होने की तैयारी में हैं। और वो अपने दोनों बच्चों के लिए स्कूल खोज रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X