..................... Madhuri Dixit shattered Ravi Kishan's arrogance; revealed this himself - Hindi Filmibeat

माधुरी दीक्षित ने चूर-चूर कर दिया इस एक्टर का घमंड? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Ravi Kishan on Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित इस वक्त एक फिल्म को लेकर खबरों में हैं जो जिसका नाम 'मां बहन' है। इस फिल्म का इंतजार हो रहा था और फैंस चाहते थे कि फिर से माधुरी दीक्षित धमाका करें।

Ravi Kishan

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में उनके साथ काम करने वाले एक अभिनेता का कहना है कि माधुरी दीक्षित ने उनका घमंड चूर चूर कर दिया है। ऐसा क्या हुआ है और ये बात क्यों बोली गई ये जानकर आप हैरान होने वाले हैं।

Also Read
सनी लियोनी को कर्नाटक CID का नोटिस, 2400 करोड़ के फ्रॉड में होगी पूछताछ
सनी लियोनी को कर्नाटक CID का नोटिस, 2400 करोड़ के फ्रॉड में होगी पूछताछ

दरअसल हम बात कर रहे हैं अभिनेता और नेता रवि किशन की जो कि काफी समय तक भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए रवि किशन ने ये बात कही है।

रवि किशन ने क्यों कह डाली ऐसी बात?

दरअसल रवि किशन माधुरी दीक्षित की तारीफ कर रहे थे और उन्होंने जिस तरह से अवधी हिंदी बोली है उसके लेकर बात कर रहे थे। रवि किशन ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, ''इनके साथ काम करके घमंड क्या मतलब इनको तो आप निहार ही सकते हैं। इतनी सुंदरता से इन्होंने कनपुरिया भोजपुरी, गोरखपुरिया भोजपुरी या बनारसी भोजपुरी.. जो भोजपुरी का रस है इतना सुंदर बोला है, इतनी मेहनत की है कि लगेगा नहीं की ये महाराष्ट्रियन हैं। आपको लगेगा कि ये भोजपुरी लड़की है और भोजपुरी परिवेश में रही हैं क्योंकि ये वहीं की कहानी है। तो माधुरी मैम मेरा घमंड तो आपने चूर चूर कर दिया है। उसका कचूमर बना दिया।'' रवि किशन का ये वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि माधुरी दीक्षित ने इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

रिलीज हो चुकी है फिल्म

मां बहन फिल्म बीते 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और रवि किशन जैसे सितारे लीड रोल में नजर आए हैं। माधुरी दीक्षित काफी समय के बाद किसी फिल्म में लीड रोल करती दिख रही हैं। इसकी तारीफ हो रही है और लोगों को जमकर पसंद आ रही है।

Read more about: madhuri dixit ravi kishan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X