दोनो में कौन हैं माधुरी दीक्षित? अभिनेत्री ने बहन के साथ साझा की स्कूल की तस्वीर- Viral
बॉलीवुड में आज भी जब डांस की बात होती है तो एक ही एक्ट्रेस का नाम सामने आता है और वो है एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित। उन्होने अपने करियर में एक से बढ़कर एक दमदार गाने दिए हैं। लेकिन इस समय माधुरी दीक्षित की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जोकि काफी पुरानी तस्वीर है। गौरतलब है कि इस तस्वीर की खास बात ये भी है कि इसमें माधुरी दीक्षित की बहन भी नजर आ रही हैं।
दोनो एक साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। ये तस्वीर अभिनेत्री के स्कूल के दिनों की है और वो एक डांस प्रतियोगिता में भाग ले रही है। इस तस्वीर को खुद माधुरी दीक्षित ने साझा किया है और लिखा है.. मेरे जीवन की कई पसंदीदा यादों में से एक तस्वीर है और ये मेरी बहन के साथ है।
सनी लियोन, सलमान खान या विराट कोहली नहीं- अब ये हैं सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली स्टार!


Click it and Unblock the Notifications











