..................... Madhuri Dixit to shake a leg with Ranveer Singh? - Hindi Filmibeat

भंसाली के लिए लुटेरा की आयटम गर्ल बनेंगी माधुरी

बॉलीवुड दिवा और मां सरस्वती की उपासक माधुरी दीक्षित की तीसरी पारी पर्दे पर क्या रंग लायेगी, इस बारे में रिजल्ट थोड़ा देर में आयेगा लेकिन इतना तय है कि माधुरी की डिमांड में कोई कमी नहीं हुई है। आज भी बड़े-बड़े फिल्म मेकर उन्हें साइन करने के लिए बेचैन हैं। तभी तो टीवी से लेकर बड़े पर्दे पर माधुरी अपने डांस के जलवे बिखेरते दिखायी पड़ रही हैं।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म यह जवानी है दीवानी में रणबीर कपूर के साथ आयटम नंबर करके माधुरी ने साबित कर दिया कि बिना अश्लीलता के भी आयटम नंबर पेश किया जा सकता है। फिल्म भी हिट हुई और फिल्म का गाना भी।

इसी के मद्देनजर एक बार फिर से जाने-माने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने माधुरी को अपनी फिल्म रामलीला के लिए एक आयटम नंबर करने के लिए एप्रोच किया है। जिसके लिए माधुरी ने उन्हें हां बोल दी है। फिल्म रामलीला के आयटम नंबर में माधुरी अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नजर आयेंगी। फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं।

मालूम हो कि माधुरी ने संजय लीला भंसाली के साथ सुपरहिट फिल्म देवदास में काम किया था। फिल्म देवदास में माधुरी का क्या अंदाज था, इससे तो आप भली-भांति वाकिफ ही है।इसलिए उम्मीद की सकती हैं कि इस बार भी भंसाली अपनी फिल्म में माधुरी का दिव्य और कलात्मक रूप पेश करेंगे।

खैर माधुरी फिल्म से पहले ही रणवीर सिंह के डांस करती हुई झलक दिखला जा में नजर आ चुकी हैं। फिल्म लुटेरा के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे रणवीर सिंह के साथ माधुरी ने लुटेरा के फेमस सांग संवार लो.. पर डांस किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X