नसीरुद्दीन शाह जी की आंखों से शर्मा जाती थीं माधुरी!
माधुरी दीक्षित जिन्हें देखकर हर एक एक्टर का दिल आज भी धक धक करने लगता है का कहना है कि उनके दिल को नसीरुद्दीन शाह जी की आंखों ने बहुत धड़काया है। माधुरी दीक्षित ने अपनी आने वाली फिल्म डेढ़ इश्किया में नसीरुद्दीन शाह जी के साथ कई सारे इंटेंस सीन्स किये हैं और जब उनसे वनइंडिया की रिपोर्टर ने पूछा कि क्या नसीरुद्दीन शाह जी के साथ इंटिमेंट सीन्स देते समय वो कंफरटेबल थीं। तो इसपर माधुरी ने जवाब दिया कि वो कंफरटेबल थीं और सेट पर सभी काफी कंफरटेबल थे लेकिन नसीरुद्दीन शाह जी की आंखें काफी इंटेंस थीं जिनकी वजह से कई बार माधुरी थोड़ा नर्वस फील करने लगती थीं।
हाल ही में 25 नवंबर को माधुरी दीक्षित, हुमा कुरैशी और अरशद वारसी के साथ डेढ़ इश्किया फिल्म का ट्रेलर लॉंच हुआ और इस इवेंट के दौरान माधुरी दीक्षित ने अपने और नसीरुद्दीन शाह जी के इंटेंस सीन्स को लेकर मीडिया के हर एक सवाल का जवाब दिया। माधुरी दीक्षित ने कहा कि वो पूरी फिल्म को शूट करते हुए काफी कंफरटेबल थीं। सभी कलाकारों ने एक दूसरे को काफी कंफरटेबल महसूस कराया और किसी भी सीन में किसी तरह की मुश्किल पैदा नहीं हुई।
डेढ़ इश्किया फिल्म विद्या बालन की फिल्म इश्किया का सीक्वल है। इश्किया फिल्म में विद्या बालन ने अरशद वारसी और नसीरुद्दीन शाह के साथ कई सारी इंटिमेट सीन्स किये थे और उनकी सहजता ने सभी का दिल जीत लिया था। डेढ़ इश्किया को लेकर भी लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा बड़ी हैं और माधुरी के फिल्म में होने की वजह से दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ चुकी है। फिल्म के प्रोमो में माधुरी और नसीरुद्दीन शाह के बीच कई सारे इंटिमेट सीन्स दिखाए गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications