माधुरी दीक्षित ने अनुपम खेर को लेकर बोल डाली इतनी बड़ी बात, फैंस हो जाएंगे खुश!

By Filmibeat Desk

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का रिश्ता कई दशकों पुराना है। इस दौरान दोनों ने ढेरों फिल्म्स साथ में की हैं, और खास बात यह है कि उन दोनों को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है। इतना ही नहीं, कई फैंस उन्हें एक बार फिर साथ देखने के लिए इंतज़ार में हैं। फैंस की इस इच्छा को और भी अधिक बढ़ाते हुए हाल ही में माधुरी ने अनुपम की एक्टिंग एकडेमी 'एक्टर प्रिपेयर्स' का दौरा किया, जिसकी जानकारी दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर दी है।

इसी के साथ साथ अनुपम खेर ने एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो माधुरी दीक्षित के एक्टिंग स्कूल में पहुंची है और दोनों एक दुसरे से बातें कर रहे है और बातों ही बातों में वो एक दुसरे के साथ की गयी कई बड़ी फिल्मों की यादों को ताज़ा कर रहे है। इन्ही यादों की बातों के साथ माधुरी दीक्षित ये एक बड़ी बात कह दी की अनुपम खेर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आगे आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है और बहुत कुछ उन्होंने अनुपम खेर से अपनी एक्टिंग करियर में सीखा है।

madhuri dixit, anupam kher, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर

इसी के साथ माधुरी दीक्षित ने अनुपम खेर का शुक्रिया कर ये भी कहा कि आज वो जिस मुकाम पर है उसमें अनुपम खेर का एक बड़ा योगदान रहा है। अनुपम खेर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि आदरणीय @MadhuriDixit! आपका हमारे स्कूल @actorprepares का दौरा करना बेहद आश्चर्यजनक रहा!! हम बहुत खुश हैं और बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं!

हम दोनों ने मिलकर बेहतरीन काम किया है। आपकी कृपा, गर्मजोशी, प्रशंसा और उदारता के लिए धन्यवाद! आशा है कि जल्द ही आपके साथ फिर से काम करूँगा!! इतना ही नहीं, उन्होंने वीडियो के माध्यम से भी माधुरी की न सिर्फ एक्टिंग की तारीफ की बल्कि ये भी बताया कि माधुरी एक कलाकार होने के नाते अपने ऊपर काफी काम भी करती है और जिस वजह से माधुरी आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से इतने लम्बे समय से जुड़ी हुई है।

इसी के साथ साथ अनुपम खेर ने माधुरी की तारीफ में ये भी कहा कि माधुरी बतौर एक कलाकार को सभी ने परदे पर देखा है पर उन्होंने माधुरी को उस पर्दे तक पहुंचे के पीछे उनकी मेहनत को देखा है और जिसकी वो सरहाना करते है। इसके बाद माधुरी कहती हैं, "यहाँ आना मेरे लिए बहुत ही आश्चर्य से भरा हुआ है। हमने साथ में कई फिल्म्स की हैं।

तेज़ाब, खेल, राम-लखन, परिंदा, हम आपके हैं कौन, बेटा, दिल, मोहरे जैसी ढेरों फिल्म्स करने के साथ ही हम आज भी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और आज भी मेहनत कर रहे हैं।" अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए माधुरी कहती हैं, "अनुपम खेर आगे आने वाले एक्टर्स के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है कि आप नई जनरेशन के लिए बेहतरीन कलाकारों की सौगात दे रहे हैं।

मुझे आपकी यह बात बहुत पसंद है। एक बात जो आपको सबसे अलग बनती है, वह यह है कि आप बहुत दयालु हैं और लम्बा समय एकेडमी को देते हैं। किसी को तराशना आसान बात नहीं है, क्योंकि मैं भी डांस विथ माधुरी में व्यस्त रहती हूँ, ताकि लर्नर्स को कुछ बेहतरीन दे सकूँ।"

अनुपम इस बात को पूरा करते हुए कहते हैं, "जब भी आप किसी को कुछ सिखाते हैं, तो आपको उस दौरान बहुत कुछ सिखने को मिलता है और यह निश्चित तौर पर आपके काम आता है।" कई बड़ी फ़िल्में अनुपम खेर और माधुरी दीक्षित की साथ में अनुपम खेर और माधुरी दीक्षित ने साथ में कई बड़ी फिल्में की है। जिसमें बेटा। तेजाब, हम आपके हैं कौन जैसी बड़ी फिल्में है जिन्हे लोगों ने काफी पसंद भी किया है और आज भी लोग इन फिल्मों को देखने के इच्छुक रहते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X