..................... Madhuri Dixit's Bucket List trailer is already winning hearts - Hindi Filmibeat

देखिए ये धमाकेदार TRAILER और 25 मई की बुकिंग कर लीजिए - सुपरस्टार कमबैक

माधुरी दीक्षित धमाकेदार कमबैक करने जा रही हैं। इस बार मराठी सिनेमा से। दिलचस्प ये है कि ये उनका मराठी डेब्यू होगा। लेकिन बकेट लिस्ट नाम की इस फिल्म का ट्रेलर आपको बड़ी आसानी से समझ आ जाएगा और फिल्म देखने का मन भी कर जाएगा।

और सबसे मज़ेदार बात ये है कि इस मराठी फिल्म में घाघरा डांस करने के बाद एक बार फिर रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित एक साथ दिखाई देंगे। देखिए ट्रेलर यहां।

madhuri-dixit-s-bucket-list-trailer-is-already-winning-hearts

फिल्म एक महिला की कहानी है जो अपने आप को खोजने निकल पड़ती है। जीवन के किसी ना किसी पड़ाव पर हम में से हर कोई इस दौर से गुज़रता ज़रूर है।

मराठी सिनेमा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मराठी सिनेमा शानदार फिल्में बना रहा है और भाषा इतना बड़ा बंधन नहीं रह गई है। तो मैं किसी भी भाषा में अच्छा काम करूंगी।

फिल्म में माधुरी को एक दिल दान करने वाले इंसान की बकेट लिस्ट मिलेगी यानि कि ऐसी चीज़ें जो वो ज़िंदगी में करना चाहता था। और माधुरी इन चीज़ों को अपनी बकेट लिस्ट बनाएंगी और पूरा करने की कोशिश करेंगी।

रणबीर कपूर के साथ एक सेल्फी खींचने से लेकर, बाईक चलाने तक। पब में टल्ली होने से लेकर सेक्सी रोमांस तक। माधुरी दीक्षित ट्रेलर के हर सीन में बेहतरीन लग रही हैं।

और सिया की लिस्ट पूरी करते करते माधुरी कहीं ना कहीं अपनी बकेट लिस्ट पूरी कर जाती हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों को पसंद आ रहा है और तय है कि माधुरी दीक्षित की अगली पारी शानदार होने वाली है और ये इस बात का सुबूत है कि शादी का हीरोइन के करियर और बॉक्स ऑफिस से कोई लेना देना नहीं है।

शाहरूख, आमिर, सलमान भले ही बॉलीवुड के किंग होंगे लेकिन उन्हें भी एक पार्टनर की ज़रूरत पड़ ही जाती है जिनके बिना फिल्म चल जाए ऐसा थोड़ा मुश्किल है।

कहने का मतलब ये है कि ये हीरोइनें भ्रम को तोड़ते हुए मिसेज़ बनने के बाद भी बॉलीवुड में राज कर रही हैं। चाहे इनकी फैन फॉलोइंग हो या मार्केट वैल्यू, दोनों ही बरकरार है। मिलिए इन MRS. BOLLYWOOD से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X