'इसे कुछ खिलाओ-पिलाओ...', जब 16 साल की उम्र में भयंकर बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थी माधुरी दीक्षित!

Madhuri Dixit On Body Shaming: माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कहा जाता है। लेकिन उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में फिल्म अबोध से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि उनके शुरुआती एक्सपीरियंस कुछ अच्छा नहीं था क्योंकि उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था।

Madhuri Dixit

बताते चलें कि माधुरी दीक्षित हाल ही में 'मां बहन' फिल्म में नजर आई है। फिल्म में दिखाया जाता है कि किस तरीके से मर्दों से भरी दुनिया में महिलाएं स्लट शेमिंग, बॉडी शेमिंग का शिकार हो जाती है और इस पर बात करते हुए अभिनेत्री ने अपना खुद का एक्सपीरियंस भी शेयर किया।

छोटी सी उम्र में बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी है माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित ने हाल ही में न्यूज़ 18 के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि कई बार उन्हें लुक्स, बॉडी और अपने फैसलों की वजह से जज किया गया है। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें तानो का भी सामना करना पड़ा।

माधुरी दीक्षित ने इस पर बात करते हुए कहा कि "जब आप एक पब्लिक फिगर बन जाते हो तो लोग आपके बारे में अलग-अलग तरीके की बातें करने लगते हैं। जब मैं 80 के दशक में काम करना शुरू किया था तो लोग मुझे बहुत ही दुबली पतली कहते थे।"

16 साल की उम्र में पतले होने के चलते मिले ताने

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "लोग मेरा मजाक उड़ाते थे और कहते थे कि इसे कुछ खिलाओ। लोगों को दूसरों को जज करने की बहुत ज्यादा जल्दी होती है। महिलाओं को भी कई बार बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ता है और अगर वजन बढ़ जाता है तो भी लोग बातें बनाते हैं। लेकिन अगर वजन कम हो जाता है तो भी लोग कमेंट करते हैं।"

माधुरी दीक्षित आगे कहती है कि "भारत में तो जैसे ही आप किसी से मिलते हो तो सबसे पहले लोग यही कहते हैं कि अरे कितनी मोटी हो गई है यह कितनी पतली हो गई है। यहां पर लोगों के पास में कोई फ़िल्टर नहीं है। पहले भी लोग जज करते थे। लेकिन हमें इस बारे में पता नहीं चलता था क्योंकि तब सोशल मीडिया नहीं था। अब सोशल मीडिया है और लोगों की पहचान छुपी रहने की वजह से कोई भी कुछ भी बोल देता है।"

फालतू बातों पर ध्यान नहीं देती है माधुरी

लेकिन माधुरी दीक्षित ने बताया कि वह इन सब बातों पर ध्यान नहीं देती हैं। इस पर बात करते हुए उन्होंने आगे यह भी कहा कि "लोग क्या कहते हैं, उस पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय आपको अपने काम और अपने जुनून पर ध्यान देना चाहिए। जो भी काम आपको पसंद है उसे पूरी लगन के साथ में करना चाहिए। सबसे जरूरी बात खुद से प्यार करना है।"

Read more about: madhuri dixit
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X