'घड़ी चोर हैं अक्षय कुमार'- किस्सा साझा करते हुए माधुरी दीक्षित ने कर डाला इतना बड़ा खुलासा
सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो कुछ कुछ महीनों में वो शानदार फिल्मों के साथ धमाका करते रहते हैं लेकिन कुछ समय से लगातार चल रहे लॉकडाउन के कारण उनकी फिल्में सामने नहीं आ पाई हैं। इस समय उनकी एक आदत को लेकर माधुरी दीक्षित ने खुलासा किया है जोकि शायद ही किसी को पता होगी। माधुरी दीक्षित और अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी रहे हैं।
माधुरी दीक्षित ने हाल ही में बताया था कि अक्षय कुमार बहुत ही शातिर चोर हैं और वो घड़ियां चुराने में माहिर हैं। जा हां एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी दीक्षित मे इस बात का खुलासा किया। माधुरी दीक्षित एक पुराना किस्सा साझा कर रहीं थीँ और उन्होने ये बात बता डाली। उन्होने कहा कि अक्षय कुमार लोगों के हाथ से घड़ी उतार लेते हैं और किसी को पता नहीं चलता है। दोनों की जोड़ी को फिल्म 'आरजू' और दिल तो पागल है' में देखा गया था।
पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट ससपेंड- वीडियो में एक्ट्रेस ने सलमान खान पर लगाया आरोप


Click it and Unblock the Notifications