24 साल बाद माधुरी और रेणुका, निकली देवर की बारात लेकर, बस सलमान की कमी
Recommended Video

आपने सुपरस्टार सलमान खान और माधुरी दीक्षित की ब्लॉकबस्टर फिल्म हम आपके है कौन तो जरूर देखी होगी। जी हां शायद कोई ऐसा शख्स होगा जो इस फिल्म से महरूम होगा। फिल्म में एक और माधुरी और सलमान के रोमांस ने सुर्खियां बटोरी थी तो दूसरी ओर सलमान खान की भाभी का किरदार निभा रहीं रेणुका सहाने को खूब पसंद किया था।
रेणुका सहाने, माधुरी और सलमान खान के ऊपर फिल्माया गया गाना लो चली मैं अपने देवर की बारात लेकर काफी ज्यादा चला था और आज भी सुना जाता है। बता दें कि एक बार फिर से इस गाने को मराठी फिल्म बकेट लिस्ट के सेट पर रिक्रिएट किया गया है। रेणुका सहाने और माधुरी दीक्षित ने इस गाने लो चली मैं पर खुब जमकर ठुकमे लगाए है।

फिल्म बकेट लिस्ट में माधुरी दीक्षित मराठी सिनेमा मे डेब्यू कर रही है और हाल ही में बता दें कि इस मौके पर दोनो अभिनेत्रियां काफी ज्यादा खुश नजर आ रही थी और ऐसा लगा रहा दोनो उसी समय पर वापस चली गई है।
बता दें कि 24 साल के बाद फिल्म के इस गाने पर ठुमके लगा रही दोनो अभिनेत्रियों ने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की यादें ताजा कर दी है। फिल्म मे वैसे तो काफी सारे गाने थे और सभी एक से बड़े एक हिट साबित हुए थे।
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी ये फिल्म आज भी हर सप्ताह परिवारों में देखी जाती है। करण जौहर भी माधुरी की इस फिल्म से जुड़ गए हैं।
वैसे तो करण जौहर हिंदी फिल्मों के अलावा किसी भी जगह हाथ नहीं डालते थे पर बाहुबली के बाद करण जौहर ने रीजनल सिनेमा में भी कदम रख दिया है।
गौरतलब हो की माधुरी दीक्षित ने इससे पहले मराठी फिल्मों मे कभी काम नहीं किया है। मराठी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हिंदी फिल्मों की सुपरस्टार माधुरी दीक्षित नेने को प्रजेंट करने की जिम्मा करण जौहर ने उठाया है।
रणबीर कपूर इस फिल्म कैमियो करते नजर आएंगे और आपने माधुरी को भी रणबीर कपूर की फिल्म में डांस नम्बर करते देखा था। शायद रणबीर उस अहसान को अब उतारने की कोशिश कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications












