Madhuri Dixit ने नहीं उतारा ब्लाउज तो फिल्म से निकाल दी गईं बाहर, 34 साल बाद निर्देशक का कुबूलनामा!

माधुरी दीक्षित अपने वक्त की शानदार अदाकाराओं में से एक हैं। उनकी फिल्मों उनके होने से ही चार चांद लग जाते थे। फिर चाहे अभिनय हो, डांस हो रोमांस.. माधुरी दीक्षित हर क्षेत्र में कमाल थीँ। लेकिन इस वक्त एक ऐसा खुलासा हुआ है जो कि चौकाने वाला है।
पता चला है कि माधुरी दीक्षित को एक फिल्म से सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया था क्योंकि उन्होने सीन के लिए ब्लाउज उतारने से मना कर दिया था। इस बात को लेकर अभिनेता और निर्देशक टीनू आनंद ने ने खुलासा किया है। इस दौरान वो मीडिया से बात कर रहे थे।
टीनू ही वो निर्देशक जिनके साथ माधुरी दीक्षित की लड़ाई हुई थी और वो ब्रा सीन को लेकर गुस्सा हो गईं थीँ। रेडियो नशा से बात करते हुए टीनू ने कहा कि, ये पूरा मामला 1989 का है जब माधुरी ने अमिताभ बच्चन के साथ 'शनाख्त' नाम की फिल्म साइन की थी।
इस सीन में माधुरी दीक्षित को ब्लाउज उतारकर सिर्फ ब्रा में एक सीन करना था। हालांकि वो असहज हो गईं और कमरे से बाहर आ गईँ। जब उनसे कारण पूछा गया तो उनका कहना था कि वो सीन नहीं कर पाएंगी। टीनू आनंद ने जवाब दिया कि माफ करना लेकिन ये सीन तो आपको करना ही पड़ेगा। माधुरी दीक्षित अपनी जिद पर थीं और इसकी वजह से फिल्म को डिब्बा बंद करना पड़ा।
टीनू आनंद ने दिया था नरेशन
निर्देशक का कहना है कि उन्होने माधुरी दीक्षित को स्क्रिप्ट सुनाते वक्त ये बताया था कि इस फिल्म में आपको ब्लाउज उतारना पड़ेगा और एक ब्रा वाला सीन होगा। इसको किसी झाड़ी से भी नहीं छुपाया जाएगा।
उस वक्त माधुरी दीक्षित ने इस सीन के लिए हां कहा था लेकिन बाद वो मुकर गईं। सीन कुछ ऐसा था कि, अमिताभ बच्चन को विलेन ने जंजीर से बांधा हुआ है और माधुरी इस तरह से आकर उनको बचाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications