माधुरी की मुस्कान पर भारी प्रियंका की स्माइल

Madhuri Dixit, Priyanka Chpra
करोड़ो का दिल चुराने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की स्माइल के करोड़ दीवाने थे। लेकिन कभी मधुबाला की स्माइल कही जाने वाली माधुरी की मुस्कान में अब लगता है वो बात नहीं रही, वक्त के साथ उसकी चमक धीमी पड़ती जा रही है तभी तो डेटिंस्ट माधुरी की जगह अब विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा की स्माइल को प्रमोट कर रहे हैं।

हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा वो इसलिए कर रहे हैं क्योंकि जो लड़कियां उनके पास सुपर स्माइल के लिए कास्मेटिक सर्जरी के लिए आती हैं उनकी पसंद प्रियंका चोपड़ा है ना कि माधुरी दीक्षित। इसके पीछे कारण है कि माधुरी जब हंसती हैं तो उनके दांत के साथ मसूड़े भी दिखते हैं लेकिन प्रियंका जब हंसती है तो केवल मोतियों से दांत दिखते है।

आईटी सिटी बैंगलोर के के मनिपाल हॉस्पिटल की एस्थेटिक डेंटिस्ट श्रद्धा बहिरवानी के मुताबिक, हर साल 200-300 लोग, खासतौर से महिलाएं किसी न किसी तरह की कॉस्मेटिक डेंटल सर्जरी के लिए क्लिनिक आती हैं।

उन्होंने बताया, शादी की उम्र की लड़कियां, मॉडल बनने की चाहत रखने वाली लड़कियां और एयरहॉस्टेस अपनी स्माइल को लेकर काफी कॉन्शस रहती हैं। वे परफ़ेक्ट स्माइल चाहती हैं और एस्थेटिक डेंटिस्ट्री उन्हें अपने फेस के मुताबिक स्माइल डिज़ाइन करवाने का विकल्प देती है। लेकिन हर किसी की पहली पसंद प्रियंका चोपड़ा होती हैं। ऐसा नहीं है कि माधुरी की स्माइल लोगों को पसं नहीं है लेकिन प्रियंका की मुस्कान धक-धक गर्ल पर भारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X