50 करोड़ी महाफ्लॉप कलंक पर बोलीं माधुरी - फिल्म हिट हो या फ्लॉप मुझे ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता
माधुरी दीक्षित ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, कलंक के फ्लॉप होने पर खुलकर बात करते हुए कहा कि मैं ज़्यादा ध्यान नहीं देती कि फिल्म फ्लॉप हुई या फिर हिट। इन सब बातों से मुझे ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता। वहीं साथ में माधुरी ने ये भी कहा कि हर चीज़ एक्टर के हाथ में नहीं हो सकती। फिल्म का चलना या ना चलना भी एक्टर के हाथ में नहीं होता।
गौरतलब है कि धर्मा प्रोडक्शन्स के महत्तावाकांक्षी प्रोजेक्ट कलंक में माधुरी दीक्षित, बहार बेगम के किरदार में दिखी थीं। ये माधुरी के करियर की सबसे बड़ी बजट की फिल्म थी। लेकिन 150 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।

गौरतलब है कि कलंक की स्टारकास्ट जब अनाउंस हुई तो ऐसा लगा कि करण जौहर एक बार फिर से एक भव्य स्टारकास्ट के साथ बेहतरीन कहानी लेकर आ रहे हैं। लेकिन फिल्म देखने वाले, फिल्म में कहानी ढूंढते रह गए। फिल्म में इतनी कमियां थीं कि गिनाने के बाद भी खत्म नहीं हो पा रही थीं।
अब ये तय हो चुका है कि ये करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए ठग्स ऑफ हिंदुस्तान साबित होगी जो यशराज फिल्म्स की सबसे ऐतिहासिक फ्लॉप बन चुकी है। आपको बताते हैं कुछ मशहूर पीरियड फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications











