माधुरी दीक्षित ने शेयर की पुरानी तस्वीरें, फिदा हुए फैंस- याद आया धक धक गर्ल का ज़माना
लॉकडाउन में माधुरी दीक्षित अपने फैंस से पुरानी खूबसूरत तस्वीरों से रूबरू करवा रही हैं। उन्होंने कई खूबसूरत फोटो शेयर की हैं। जिन्हें देख एक बार फिर फैंस को पुरानी माधुरी दीक्षित की याद आ जाएगी। माधुरी का करियर जिनता सुनहरा है वह उतनी ही परफेक्ट अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए भी हैं। तभी तो वह समय समय पर फिल्मों से दूर हो गई थीं।
बहुत कम लोग ही जानते हैं कि 36 साल पहले माधुरी दीक्षित ने छुट्टियां काटने के लिए साल 1986 में एक फिल्म साइन की थी। कोई नहीं जानता था कि पहली ही फिल्म से ये अदाकारा इतनी हिट हो जाएगी कि फैंस बार बार उनकी डिमांड करने लगेंगे। आज तक माधुरी दीक्षित सफल फिल्मों में नजर आती हैं। आज भी उनकी फिल्में दर्शकों को उतनी ही पसंद आती है जितनी कि 90 दशक में।


Click it and Unblock the Notifications