डेढ़ इश्किया में माधुरी और नसीरुद्दीन आएंगे करीब!

माधुरी दीक्षित और नसीरुद्दीन सिद्दिकी को ड़ेढ़ इश्किया में एक दूसरे की बांहों में देखकर शायद आप भी थोड़ा शॉक्ड हो जाएंगे। खबर है कि इश्किया फिल्म के सीक्वल ड़ेढ़ इश्किया में विद्या बालन के बदले माधुरी दीक्षित इस बार अपने जलवे दिखाने वाली हैं और सूत्रों के अनुसार ड़ेढ़ इश्किया फिल्म में माधुरी दीक्षित और नसीरुद्दीन सिद्दिकी के बीच कुछ बहुत ही रोमांटिक और प्यार भरे सीन्स फिल्माए जाने वाले हैं। माधुरी और नसीरुद्दीन के बीच इंटिमेट सीन्स को देखकर आपको थोड़ा अजीब जरुर लेगगा लेकिन यकीन मानिये कि यही कुछ सीन्स फिल्म डेढ़ इश्किया की यूएसपी बन जाएंगे।

माधुरी दीक्षित ने पहले तो इस तरह के सीन्स करने से मना कर दिया था लेकिन अब खबर है कि माधुरी इंटिमेट सीन करने के लिए तैयार हो गयी हैं। माधुरी दीक्षित से पहले इश्किया फिल्म में अरशद वारसी और विद्या बालन के इंटिमेट सीन्स थे। लेकिन अब सीक्वल ड़ेढ़ इश्किया में नसीरुद्दीन और माधुरी के कुछ हॉट सीन्स होंगे। हालांकि खबर ये भी है कि अरशद वारसी और हुमा कुरैशी के भी कुछ इंटिमेट सीन्स शूट होने वाले हैं। लेकिन माधुरी और नसीरुद्दीन के सामने अरशद और हुमा के ये सीन्स कितनी पॉपुलरैटि बटोर पाते हैं ये देखने वाली बात होगी।

डेढ़ इश्किया के नि्रदेशक अभिषेक चौबे ने कहा इंटिमेट सीन्स की शूटिंग आसान नहीं होती। एक्टरों को मेरे नजरिये पर भरोसा रखना होगा और मुझे पूरा विश्वास दिलाना होता है कि मैं ऐक्ट्रेसेस और अन्य कलाकारों को नीचा नहीं दिखाउँगा। लेकिन खास बात तो ये है कि नसीरुद्दीन सिद्दिकी जो कि माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े फैन हैं के लिए तो ये काफी महत्वपूर्ण बात होगी कि वो माधुरी के इतने करीब होकर फिल्म की शूटिंग करेंगे। फिल्हाल तो इस खबर के बाद लोगों को ड़ेढ़ इश्किया से उम्मीदें और बढ़ गयी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X