माधुरी दीक्षित का OTT धमाका! 'मिसेज देशपांडे' ने बनाया रिकॉर्ड, दुनियाभर की वेब सीरीज को पछाड़ बनी नंबर वन
Madhuri Dixit Mrs Deshpande Viewership: माधुरी दीक्षित की नई वेब सीरीज 'मिसेज देशपांडे' ने 19 दिसंबर 2025 से Jio Hotstar पर स्ट्रीमिंग शुरू की और रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली। भले ही क्रिटिक्स से शो को मिले-जुले रिव्यूज मिले हों, लेकिन ऑडियंस का प्यार साफ तौर पर नजर आ रहा है।

Ormax द्वारा जारी की गई 22 से 28 दिसंबर 2025 की टॉप 5 OTT शोज की लिस्ट में 'मिसेज देशपांडे' ने पहली पोजिशन हासिल की है। शो को इस हफ्ते 4.2 मिलियन व्यूअरशिप मिली, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है।
Stranger Things सीजन 5 को छोड़ा पीछे
दूसरे नंबर पर हॉलीवुड का चर्चित शो 'Stranger Things' सीजन 5 रहा, जिसे 3.3 मिलियन व्यूज मिले। इसके बावजूद यह माधुरी दीक्षित के शो से पीछे रह गया, जो भारतीय दर्शकों के बीच इसकी मजबूत पकड़ को दिखाता है।
कुणाल खेमू का 'सिंगल पापा' तीसरे नंबर पर
तीसरे नंबर पर Netflix की सीरीज 'सिंगल पापा' रही, जिसमें कुणाल खेमू लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस शो को 1.8 मिलियन दर्शकों ने देखा और इसे भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
मलयालम सीरीज 'फार्मा' ने भी बनाई जगह
चौथे नंबर पर मलयालम वेब सीरीज 'फार्मा' रही, जिसे 1.6 मिलियन व्यूज मिले। यह शो भी इस हफ्ते की टॉप लिस्ट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में कामयाब रहा।
'Four More Shots Please' सीजन 4 रहा पांचवें स्थान पर
Amazon Prime Video की पॉपुलर सीरीज 'Four More Shots Please' का चौथा सीजन पांचवें नंबर पर रहा। शो को 1.5 मिलियन व्यूअरशिप मिली है।
माधुरी का दमदार अंदाज
'मिसेज देशपांडे' का डायरेक्शन मशहूर फिल्ममेकर नागेश कुकुनूर ने किया है। यह माधुरी दीक्षित की लीड रोल में दूसरी OTT सीरीज है। इससे पहले वह Netflix की 'द फेम गेम' में नजर आ चुकी हैं।
माधुरी के फैंस के लिए बनी खास ट्रीट
शो को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और खासतौर पर माधुरी दीक्षित के फैंस के लिए यह सीरीज किसी ट्रीट से कम नहीं है। मजबूत कहानी, दमदार परफॉर्मेंस और इमोशनल कनेक्ट ने 'मिसेज देशपांडे' को इस हफ्ते का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











