..................... Madhuri Dixit may do an item song in Dil sequel - Hindi Filmibeat

दिल.. के लिए करेंगी माधुरी आयटम नंबर!

एक बार फिर से चर्चा जोरों पर है कि बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित फिर से आयटम नंबर करने जा रही हैं वो भी अपनी ही हिट फिल्म की दिल के सीक्वेल में। इस बारे में जानकारी खुद फिल्म के निर्माता-निर्देशक इंद्र कुमार ने दी है।

इंद्र ने कहा कि वह एक बार फिर से दिल 2 बनाने जा रहे हैं जो कि एक प्रेम कहानी होगी। फिल्म में वह माधुरी का आयटम नंबर रखना चाह रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने इस बारे में माधुरी से कोई बात नहीं की है। लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि माधुरी उनको निराश नहीं करेंगी।

वह माधुरी की तारीफ करते हुए बोले कि वह एक लाजवाब अभिनेत्री है, जिसकी जितनी तारीफ की जाये कम है। उसके डांस में आज भी वही मादकता है जो कि आज से 13 साल पहले थी, जब मैंने उसके साथ फिल्म दिल बनायी थी। हालिया हिट फिल्म यह जवानी है दीवानी के उसके घाघरा सांग ने तो मेरी इस बात को और भी सही और पुख्ता कर दिया है। मेरी कोशिश यही होगी कि दिल 2 में माधुरी का एक हॉट और मसाला आयटम नंबर लोगों को देखने को मिले।

मालूम हो कि साल 1990 की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'दिल' थी जिसमें माधुरी और आमिर खान दोनों लीड रोल में थे। इस फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार थे। लेकिन दिल 2 में लीड हिरोईन माधुरी नहीं बल्कि इंद्र कुमार की बेटी श्वेताकुमार होंगी और हीरो कौन होगा इस बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है।

खैर देखते हैं कि माधुरी को इंद्र अपनी फिल्म के लिए तैयार कर पाते हैं कि नहीं क्योंकि माधुरी के आयटम नंबरों की डिमांड कई लोगों ने कर दी है जिसके कारण मैडम काफी बिजी हो गयी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X