मैडम तुसाद में 7 मार्च से मुस्कुरायेंगी माधुरी

अपनी अलग ही तरह की अभिनय क्षमता और शानदार नृत्य कौशल के लिए प्रसिद्ध 44 वर्षीय माधुरी मैडम तुसाद मोम संग्रहालय में बुत बनकर सजने वाली भारतीय फिल्मों की नवीनतम कलाकार हैं। इनसे पहले शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, रितिक रोशन, सलमान खान और अमिताभ बच्चन के बुत पहले से मौजूद हैं।
माधुरी के मोम का यह बुत करीब चार महीने में बनकर तैयार हुआ है इसे बनाने में करीब 150,000 पाउंड की लागत आई है। इसे मूर्तिकार, मेकअप और वस्त्र विशेषज्ञों की एक टीम ने तैयार किया है।
माधुरी को 'तेजाब', 'राम लखन', 'साजन', 'बेटा', 'दिल', 'हम आपके हैं कौन', 'दिल तो पागल है' और 'देवदास' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाना जाता है।
बॉलीवुड में लम्बे समय तक काम करने वाली माधुरी ने 2002 में अमेरिका में रहने वाले डॉ श्रीराम माधव नेने से शादी करली और फिर वह अमेरिका में अपने पति और दो बच्चों के साथ व्यस्त हो गई।


Click it and Unblock the Notifications











