'डेढ़ इश्कियां' की बेगम पारा के दिवाने हुए माधुरी के पति श्रीराम नेने

'डेढ़ इश्किया' के ट्रेलर रिलीज के एक दिन के अंदर ही इसे इंटरनेट पर 1.5 लाख बार देख लिया गया था। सबको इसके पहले लुक में बेगम पारा यानी माधुरी दीक्षित हद से ज्यादा हसीन नजर आ रही हैं।लेकिन शायद माधुरी को वह तारीफ काफी अच्छी लग रही होगी जो कि उनके पति डॉ. श्री राम नेने के मुंह से मिली है। जी हां श्री राम नेने को भी आम लोगों की तरह माधुरी 'डेढ़ इश्किया' के ट्रेलर में काफी पसंद आयी हैं।

इस बात का खुलासा खुद श्रीमति माधुरी नेने ने मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम में किया जहां मीडिया से बात करते हुए माधुरी ने मधुर मुस्कान में बोलते हुए कहा कि "मेरे पति डा. नेने ने ट्रेलर की प्रशंसा की और कहा कि मैं पोस्टर और प्रोमो में अच्छी लग रही हूं।माधुरी के दोनों बच्चे भी इससे खुश हैं।"

साथ ही माधुरी ने यह भी कहा कि मुझे पर्दे पर देखकर मेरे बच्चे हमेशा उत्साहित होते हैं। अगर वह मुझे कहीं फोटो में भी देख लें तो कहते हैं, "मॉम, आप इस फोटो में हैं।"

गौरतलब है कि विशाल भारद्वाज निर्मित फिल्म 'डेढ़ इश्किया' की कहानी बेगम पारा यानी माधुरी दीक्षित को ध्यान में रखकर लिखी गयी हैं, जिसके ही कारण अभिषेक चौबे के निर्देशन से सजी यह फिल्म मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक हैं।

बीते शुक्रवार को फिल्म का फेसबुक पर पहला ऑफिशियल ट्रेलर जारी हुआ, जिसे देखकर हर किसी को बस इसकी रिलीज का इंतजार है। फिल्म के पहले लुक में माधुरी की खूबसूरती हर किसी को बेकरार कर गयी है उनका शातिर लुक किसी को भी बेचैन कर जाये तो उनके साथ पर्दे पर लीड रोल प्ले कर रहे दिग्गज अभिनेता नासिरूद्दीन शाह का भी लुक काफी प्रभावशाली है। यही नहीं फिल्म के दूसरे कलाकार यानी अरशद वारसी औऱ हुमा कुरैशी की मौजूदगी ही फिल्म की अच्छी कहानी का एहसास कराती है। कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक औऱ प्रभावशाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X