Madhuri Dixit की हमशक्ल दिखने वाली लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने उड़ाया मज़ाक़, बोले- मीशो से...

Madhuri Dixit Lookalike: माधुरी दीक्षित को बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कहा जाता है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि आज भी वह 57 साल की उम्र में फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। उनकी खूबसूरती पहले से और भी ज्यादा निखर चुकी है और इतना ही नहीं अभी के वक्त में वह कई सारे रियलिटी शोज को जज करती हुई भी नजर आती है।
अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में माधुरी दीक्षित जैसी दिखने वाले एक लड़की को देखा जा सकता है। इस वायरल हो रहे वीडियो में यह नजर आ रही लड़की माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के गाने 'वाह वाह राम जी' पर एक्टिंग करती हुई देखी जा सकती है।
वीडियो द्वारा वायरल हो रही यह लड़की हूबहू माधुरी दीक्षित की तरह दिखाई दे रही है। वही नैन नक्श और वही एक्सप्रेशन देखकर हर कोई इस महिला को माधुरी दीक्षित की हमशक्ल बता रहा है। अब लगातार यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को madhu_huny नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित की हम शकल दिखाने वाली इस लड़की का यह वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है और लगातार इस वीडियो पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं। काफी सारे लोगों का कहना है कि ये महिला माधुरी जैसी बिल्कुल भी नहीं लग रही है तो काफी लोग इस महिला की खूबसूरती पर फिदा हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











