..................... ब्लैक ड्रेस में माधुरी दीक्षित ने ढाया कहर! Madhuri Dixit latest Pictures in Black dress goes viral! - Hindi Filmibeat

ब्लैक ड्रेस में माधुरी दीक्षित ने ढाया कहर, वायरल हो रहीं हैं खूबसूरत तस्वीरें!

इंडस्ट्री में जब भी डांस, एक्सप्रेशन और शानदार अभिनय की बात होती है तो एक ही नाम सबसे दिमाग में आता है और वो हैं धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित। उम्र के इस पड़ाव में भी वो अपना कातिलाना अदाओं से फैंस को दीवाना बनाती हैँ। इस समय कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद से वो काफी चर्चा में चल रहीं हैँ। दरअसल माधुरी दीक्षित ने हाल ही में एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है जो कि सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो रही है।

इस तस्वीर को फैंस लगातार पसंद कर रहे हैँ। ऐसा लग रहा है कि माधुरी दीक्षित अपने यंग दिनों पर लौट गईं हैँ। ब्लैक ड्रेस में माधुरी दीक्षित की इस तस्वीर से शायद ही आपकी नजर हटेगी।

madhuri dixit, माधुरी दीक्षित

इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होने ब्लैक हार्ट इमोजी पोस्ट की है। माधुरी दीक्षित फिलहाल काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं। लेकिन कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो संजय लीला भंसाली की सीरीज में नजर आएंगी।

हम बात कर रहे हैं फिल्म हीरा मंडी की। अगर ऐसा हुआ तो ये वेब सीरीज को फर्श से अर्श तक ले जाएगी। वो इसमें एक मुजरा सीक्वंस में नजर आने वाली हैं और छा जाएंगी।

उनके डांस को लेकर मशहूर है कि वो इसमें चार चांद लगा देती हैं। हालांकि इस बात को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। जैसे ही ये खबर सामने आई फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X