धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अब ट्विटर पर

By Jaya Nigam

माधुरी दीक्षित आजकल टीवी पर आने वाले डांस शो को होस्ट करने भारत आई हुई हैं। माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की द्लकश अदाकारा और बेहतरीन डांसर हैं। लगता है उन्होने आते ही भांप लिया कि बॉलीवुड में इस समय सभी ट्विटर और फैसबुक के नशे में खोए हुए हैं। इसलिए उन्होने सबसे अपना पुराना नाता जोड़ने के लिए ट्विटर पर दस्तक दे ही दी है।

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर अपना एकाउंट बनाते ही माधुरी दीक्षित के फैंस को उनकी खबर लग गई और आनन-फानन में 12000 फॉलोअर्स उनसे जुड़ गए। इ ससे पता चलता है कि माधुरी का जादू आज भी लोगों के सिर पर चढ़ कर बोलता है। माधुरी ने ट्विटर पर अपनी पहली पोस्ट में लिखा "For all of my fans, finally I have joined Twitter. Love, Madhuri"

माधुरी का कहना है कि अब एक बार जब उन्होने ट्विटर जॉइन कर लिया है तो अब वह लगातार अपने फैंस के साथ संपर्क में रहेंगी। माधुरी के ट्विटर पर आते ही बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन ने लिखा कि "People!!!! Let's welcome the one n only @MadhuriDixit1 !! Twitter just turned BEAUTIFUL. Welcome mam! Love n respect!(sic)" wrote superstar Hrithik Roshan.

43 साल की अदाकरा माधुरी बताती हैं कि ट्विटर पर आने से पहले उन्होने ट्विटर पर जाकर सबसे पहले अपने नाम से बने सभी फाल्स एकाउंट्स को साफ कर दिया उस के बाद अपना एकाउंट तैयार किया। वह बताती हैं कि लोग उनसे लगतार पूछ रहे थे कि वह फेसबुक या ट्विटर पर अब तक क्यों नहीं आईं? तो अब माधुरी के लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए ट्विटर पर बने रहिए निरंतर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X