माधुरी और जया को लच्छू महाराज अवॉर्ड, फैन्स ने दी बधाई
बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित और जया बच्चन को लच्छू महाराज अवॉर्ड देनेकी घोषणा की गयी है। इस अवॉर्ड को लच्छू जी महाराज की याद में हर साल 1 सितंबर को दिया जाता रहा है लेकिन इस साल जिन अभिनेत्रियों को ये अवॉर्ड दिया जाना है वो इस समय उपलब्ध नहीं हैं और इसलिए इस अवॉर्ड की तारीख तय नहीं की गयी है। लच्छू जी महाराज की याद में दिया जाना वाला ये अवॉर्ड फिल्म जगत में अपने अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया जाता रहा है। इससे पहले बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस जैसे आशा पारेख कुमकुम, श्रीदेवी, जया प्रदा आदि को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इस साल ये अवॉर्ड एक साथ दोनों सालों यानी 2012 और 2013 के लिए दिया जाएगा।
जया बच्चन को साल 2012 के लिए और माधुरी दीक्षित को साल 2013 के लिए लच्छू जी महाराज का अवॉर्ड मिलेगा। माधुरी और जया भी इस अवॉर्ड को लेने के लिए तैयार हो गये हैं लेकिन फिल्हाल दोनों इस फंक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इस वजह से इस बार का लच्छू महाराज अवॉर्ड फंक्शन थोड़ा लेट भी हो सकता है। लच्छू महाराज का साल 1978 में निधन हो गया था और उनके निधन के बाद उनकी याद में हर साल इस अवॉर्ड को दिये जाने की परंपरा शुरु हो गयी। खासतौर पर ये अवॉर्ड उन एक्ट्रेसेस को दिया जाता है जिन्हें कभी लच्छ महाराज ने कोरियोग्राफ किया हो या फिर जो अपने बेहतरीन डांस के चलते बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखती हों।
माधुरी दीक्षित और जया बच्चन में से माधुरी तो हमेशा से ही डांसिंग क्वीन रही हैं और आज भी वो अपने डांस से लोगों का दिल जीत लेती हैं लेकिन वहीं जया बच्चन ने कुछ ऐक फिल्मों में ही डांस किया है। जया को डांस में कोई भी इंट्रेस्ट नहीं था। जया को फिल्म एक नज़र में लच्छू जी महाराज ने कोरियोग्राफ किया था।


Click it and Unblock the Notifications