देवदास की चंद्रमुखी का नचाने को बेकरार महाराज
ऐतिहासिक फिल्म देवदास... की चंद्रमुखी को एक बार फिर से नचाने को बेकरार है संगीत के पुरोधा और मशहूर नर्तक बिरजू जी महाराज। माधुरी की प्रतिभा के कायल बिरजू महाराज इन दिनों माधुरी को फिल्म डेढ़ इश्कियां में कोरियोग्राफ कर रहे हैं।
माधुरी दीक्षित के कसीदे पढ़ते हुए बिरजू महाराज ने कहा कि पूरे 13 साल बाद मैं माधुरी के साथ फिर से काम कर रहा हूं लेकिन मुझे एहसास ही नहीं हो रहा है कि मैं इतने दिनों बाद माधुरी से मिला हूं। माधुरी में वो ही फूर्ति और ताजगी है जो कि आज से 13 साल पहले हुआ करती थी। वाकई में माधुरी को मां सरस्वती का वरदान प्राप्त है उसक जितनी तारीफ की जाये कम ही है।
आपको बता दें कि माधुरी ने जब फिल्म को अलविदा कहा था तो सबसे ज्यादा दुखी बिरजू महाराज ही हुए थे क्योंकि उनका कहना था कि माधुरी के बाद बॉलीवुड में कोई भी ऐसी डांसर नहीं है जो कि शास्त्रीय नृत्य को समझती हो और करती हो। माधुरी के जाने से शास्त्रीय संगीत की विद्या ही फिल्मों से दूर हो गयी थी।
मालूम हो कि फिल्म देवदास का सदाबहार गीत.. काहे छेड़े मुझे...को कोरियोग्राफ बिरजू महाराज ने ही किया था जिसके बाद बिरजू ने कहा था कि माधुरी का तो अंग-अंग थिरकता है।गौरतलब है कि माधुरी कि कमबैक फिल्म 'डेढ़ इश्किया' की शूटिंग इन दिनों सीतापुर में हो रही हैं। फिल्म विशाल भारद्वाज की है जिसे निर्देशित कर रहे हैं अभिषेक चौबे। फिल्म सुपरहिट फिल्म 'इश्किया' की सीक्वेल हैं।


Click it and Unblock the Notifications












