आखिरकार धक-धक गर्ल माधुरी की हुई वतन वापसी

Madhuri Dixit
आखिरकार शुक्रवार देर रात बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की वतन वापसी हो गयी। उनके साथ उनका पूरा परिवार यानी कि उन के पति और उनके दोनों बच्चे भी भारत वापस आ गये हैं।

आपको बता दें कि माधुरी के बारे में पिछले दिनों ही खबर आयी थी कि वो भारत वापस आने वाली हैं और वो बात सही निकली। माधुरी दिवाली से पहले इंडिया आ गयी हैं। वो करीब बारह साल बाद अपने पूरे परिवार के साथ भारत में दिवाली मनायेगीं।

हालांकि अटकलें लगायी जा रही थीं कि माधुरी के परिवार में विवाद चल रहा है, इसी के चलते माधुरी फिर से भारत आ गयीं है। लेकिन माधुरी ने कहा कि वो चाहती थीं कि उनके बच्चे भी भारत को समझें और जानें और अब उनके बच्चे थोड़े से बड़े हो गये हैं। इसलिए वो अब अपने आप को समय देना चाहती हैं इसलिए वो भारत आ गयी हैं।गौरतलब है कि साल 1999 में एनआरआई श्रीराम नेने के साथ शादी के करने के बाद माधुरी अमेरिका में ही बस गयीं थीं।

खैर..वो बहुत जल्द अपनी पुरानी रंगत में दिखायी पड़ेगीं। खबर है कि उन्हें इश्कियां के सीक्वेल में साइन किया गया है। अब माधुरी क्यों भारत आयीं है इसके बारे में असली बात तो वो ही जानती होंगी लेकिन इतना तय है कि बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा बहुत जल्द पर्दे पर दिखायी पड़ने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X