..................... Madhuri Dixit hopes to act with Amitabh Bachchan one day - Hindi Filmibeat

एक दिन अमित जी के साथ काम जरूर करूंगी: माधुरी

बला की खूबसूरत औऱ डांसिग क्वीन माधुरी दीक्षित को पूरी उम्मीद है कि वह एक न एक दिन वह अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय जरूर करेंगी। माधुरी उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। माधुरी 1998 में आई 'बड़े मियां छोटे मियां' में बिग बी के साथ 'मखना' गाने में नृत्य करते नजर आईं थीं जिसमें उनके साथ गोविंदा भी थे।

माधुरी ने कहा कि , "हमने साथ में लगभग तीन फिल्में की, लेकिन वे कभी आई नहीं। मैं इंतजार कर रही हूं। हो सकता है आगे कुछ काम हो।"

इस समय माधुरी अपनी फिल्म 'डेढ़ इश्किया' के प्रचार में व्यस्त हैं। माधुरी ने कहा, "यह मस्त है। इस के लिए बहुत ऊर्जा की जरूरत होती है। मुझे नहीं पता कि प्रचार से हमें कितना फायदा मिलेगा, लेकिन हम अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं।"

गौरतलब है कि विशाल भारद्वाज निर्मित फिल्म 'डेढ़ इश्किया' की कहानी बेगम पारा यानी माधुरी दीक्षित को ध्यान में रखकर लिखी गयी हैं, जिसके ही कारण अभिषेक चौबे के निर्देशन से सजी यह फिल्म मोस्ट अवेटड फिल्मों में से एक हैं।

फिल्म के पहले लुक में माधुरी की खूबसूरती हर किसी को बेकरार कर गयी है उनका शातिर लुक किसी को भी बेचैन कर जाये तो उनके साथ पर्दे पर लीड रोल प्ले कर रहे दिग्गज अभिनेता नासिरूद्दीन शाह का भी लुक काफी प्रभावशाली है। यही नहीं फिल्म के दूसरे कलाकार यानी अरशद वारसी औऱ हुमा कुरैशी की मौजूदगी ही फिल्म की अच्छी कहानी का एहसास कराती है। कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक औऱ प्रभावशाली है। फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X