महिलाओं की गुलाब गैंग संभालेंगी माधुरी
बॉलीवुड की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अब बड़े पर्दे पर समाज से अन्याय को दूर करने के लिए महिलाओं के गैंग की सरगना बनेंगी। फिल्म में माधुरी गुलाब का रोल करेंगी। फिल्म 'रॉ वन' के निर्देशक अनुभव सिन्हा जल्द ही एक फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे हैं जिसका नाम 'गुलाब गैंग' है।

फिल्म में माधुरी गुलाब का रोल करेंगी जबकि महिलाओं की इस टीम के लिए शबाना आजमी, रवीना टंडन और माही गिल का नाम सामने आया है। फिल्म के डायरेक्टर सौमिक सेन हैं। आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित नेने हाल ही में अपने डॉक्टर पति के साथ अमेरिका से मुंबई शिफ्ट कर चुकी हैं।
मुंबई आने के बाद माधुरी ने पहली फिल्म 'डेढ़ इश्किया' साइन की थी जो 'इश्किया' का सिक्वल है। 'गुलाब गैंग' इस साल माधुरी की दूसरी फिल्म होगी। इसके अलावा माधुरी एक डांस शो झलक दिखला जा में जज की भूमिका निभाने जा रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











