बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी मे माधुरी

वोट करें इस साल बॉलीवुड में कौन रहा सबसे हिट कौन सबसे फ्लॉप
सुनने में आया है कि माधुरी इस बार छोटे पर्दे और बड़ें पर्दे दोनों पर छाने की तैयारी में हैं। एक रियलिटी शो का हिस्सा बनने के बाद माधुरी कई सारे विज्ञापनों में भी नजर आने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में बड़ी रकम लेकर हिंदुस्तान लीवर के एक विज्ञापन की शूटिंग पूरी की है। इसके साथ ही बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक और प्रोडक्शन हाउस उनके साथ फिल्में करने को बेताब हैं।
जिसमें यशराज फिल्मस, संजय लीला भंसाली, करण जौहर और यूटीवी का नाम लिया जा रहा है। 3 साल पहले 'आजा नच ले' से दोबारा बॉलीवुड में वापसी करने पहुंची माधुरी की ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप थी मगर इस बार लगता है माधुरी कुछ धमाका जरूर करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











