माधुरी को मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी!
बॉलीवुड सितारों को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलना अब आम बात सी हो गयी है। यहां तक कि कई सिने जगत से जुड़े लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित और उनके परिवार को भी अंडवर्ल्ड की तरफ से धमकी मिली है। माधुरी दीक्षित को पिछले कुछ दिनों से अंजान लोगों की तरफ से मैसेजेस मिल रहे थे। मैसेजेस भेज रहे व्यक्ति ने बताया कि वो अंडरवर्ल्ड से है।
पुलिस ने मैसेजेस भेज रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम है प्रवीन कुमार कमलेश्वर प्रधान, जो कि 22 वर्षीय है। प्रवीन कुमार मुंबई के उडुपी होटल में काम करता है और छत्तीस गढ़ का रहने वाला है। माधुरी दीक्षित के मैनेजर ने 28 नवंबर को मुंबई पुलिस के पास जाकर माधुरी दीक्षित को मिल रही इन धमिकयों को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने तुरंत छानबीन करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छानबीन के दौरान आरोपी ने ये स्वीकार किया कि उनसे अभिनेत्री को धमकी भरे मैसेजेस किये ताकि वो उनसे पैसे ले सकें। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर सुनील घोसलकर ने बताया आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था और कल तक उसे पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा।
मैसेजेस के जरिये माधुरी दीक्षित और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गयी थी। एक मैसेज में आरोपी ने लिखा "मैं टा राजन, अंडरवर्ल्ड डॉन का आदमी है। उसने बताया कि एक 15 साल के बच्चो को माधुरी दीक्षित के घर में भेजा जाएगा जो कि उनके परिवार पर हमला करेगा। अगर वो बचना चाहते हैं तो उन्हें पैसे देने होंगे।"


Click it and Unblock the Notifications












