अब माधुरी भी ढलेंगी मोम के पुतले में

मैडम तुषाद म्यूजियम के अधिकारियों ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि बहुत जल्द माधुरी भी लंदन के इस म्यूजियम की शोभा बढ़ाने वाली हैं। धक धक गर्ल के इस घर में जाते ही उनका भी नाम बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज में शामिल हो जाएगा जिनके मोम के पुतले इस संग्रहालय की शोभा बढ़ा रहे हैं।
इस खबर की पुष्टी खुद माधुरी दीक्षित ने भी अपने ट्विटर प्रोफाइल में की है माधुरी ने ट्वीट किया है कि 'मैडम तुषाद ने घोषणा की है और मैं इसकी पुष्टि करती हूं। हो सकता है कि मार्च तक लंदन में मेरी मूर्ति भी वहां शामिल हो जाए। आप सबके सहयोग का धन्यवाद।
इस तरह अब माधुरी का नाम भी करीना कपूर, ऋतिक रोशन, शाहरूख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिताभ बच्चन और सलमान खान के साथ जुड़ गया है जिनके मोम से बने पुतले लंदन के म्यूजियम में रखे गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications