माधुरी दीक्षित स्टारर पहली भारतीय अमेज़ॉन ओरिजिनल मूवी 'मजा मा' के रिलीज डेट की घोषणा

प्राइम वीडियो ने आज अपनी पहली भारतीय अमेज़ॉन ओरिजिनल मूवी मजा मा के वर्ल्ड प्रीमियर की घोषणा की। लियो मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा निर्मित; आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित और सुमित बथेजा द्वारा लिखित, मजा मा एक फैमिली एंटरटेनर है, जो त्योहार और शानदार भारतीय शादी की पृष्ठभूमि पर फिल्माई गई है।

माधुरी दीक्षित इसमें लीड रोल निभा रही हैं और खास बात है कि उन्होंने इस तरह का किरदार पहले कभी नहीं निभाया है। माधुरी के साथ ही गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, शीबा चड्ढा, सिमोन सिंह, मल्हार ठाकर और निनाद कामत जैसे कलाकार फिल्म में अहम किरदारों में हैं। प्राइम मेंबर्स भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में इस बहुप्रतीक्षित हिंदी अमेज़ॉन ओरिजिनल मूवी को 6 अक्टूबर से स्ट्रीम कर सकते हैं।

madhuri-dixit-gajraj-rao-amazon-original-family-entertainer-maja-ma-release-date-announced

मजा मा प्राइम वीडियो इंडिया की ओरिजिनल मूवी प्रोडक्शन स्लेट की अनेक फिल्मों में पहली है, जो न सिर्फ भारत के बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को छू जाने वाली दिलचस्प, वास्तविक और जमीन से जुड़ी कहानियों को पेश करती है।

प्राइम वीडियो की इंडिया ओरिजिनल्स की हेड, अपर्णा पुरोहित ने कहा, "अपने ग्राहकों के लिए अपनी पहली भारतीय अमेज़ॉन ओरिजिनल मूवी पेश करते हुए हम बेहद ख़ुश हैं। भारत में हमारे खुद के ओरिजिनल मूवी प्रॉडक्शन के क्षेत्र में प्रवेश करना एक सहज प्रगति थी क्योंकि हमारा मानना ​​​​है कि यह हमारे ग्राहकों को और अच्छे मनोरंजन के साथ सुपर सर्विस देने के लिए हमारे लिए एक और द्वार खोलता है। मजा मा अनेक ओरिजिनल मूवीज में से पहली है, जो सीधे हमारी सर्विस पर लॉन्च होगी। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि यह एक फीमेल लीड और उसके दृढ़ विश्वास की ताकत को बयां करती है। जिसे बॉलीवुड आइकन माधुरी दीक्षित ने पर्दे पर बखूबी निभाया है।"


उन्होंने आगे कहा, "एक सशक्त कहानी के साथ, फिल्म में खूबसूरती से तैयार किया गया संगीत है, जिसे कहानी में गहराई से पिरोया गया है। आनंद तिवारी और अमृतपाल सिंह बिंद्रा के साथ एक बार फिर से काम करके हमें खुशी हो रही है। और हमें यकीन है कि मजा मा, दुनिया भर में हमारे दर्शकों को पसंद आएगी।"

मजा मा के निर्देशक, आनंद तिवारी ने कहा, "मेरा मानना है कि दर्शक आज ऐसे कंटेंट की तलाश में हैं जो अपने अप्रोच में बिल्कुल फ्रेश, विविध और आधुनिकतावादी हो, लेकिन कहानी दिल को छू जाए। दर्शक नए जॉनर्स और नए अनुभव चाहते हैं और मजा मा वह सब कुछ है।"

वहीं, मजा मा के निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने कहा, "बंदिश बैंडिट्स की सफलता के बाद प्राइम वीडियो के साथ यह मेरा दूसरा प्रोजेक्ट है और सर्विस पर मजा मा का प्रीमियर होने को लेकर मैं बहुत रोमांचित हूं। बेहतरीन प्रतिभाशाली कलाकारों से लेकर मेहनती क्रू तक, जिनमें से हर एक ने दर्शकों के लिए इस अद्भुत फिल्म को बनाने के लिए अपना बेस्ट दिया है, यह फिल्म हम सभी के लिए लेबर ऑफ लव है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X