'माजा मा' के टीजर में दिखा माधुरी दीक्षित का जबरदस्त अंदाज, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
सुपरस्टार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की नई फिल्म 'माजा मा' का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। 'माजा मा' में दर्शकों को हंसी-मजाक के साथ भावनात्मक पहलू भी देखने को मिलेगा। फिल्म में त्योहार और शादी की पृष्ठभूमि को दिखाया गया है। फिल्म में एक बार फिर माधुरी दीक्षित का शानदार लुक देखने को मिलेगा। यह फिल्म 6 अक्टूबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

फिल्म का टीज़र आपको पटेल परिवार के घर में होने वाले जश्न का हिस्सा बनाता है, जिसमें वे आपको उनके बेटे तेजस की उसके प्यार ईशा से होने वाली शादी में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। वीडियो में मां और बेटे के बीच एक भरोसेमंद और दिल को छू लेने वाली बातचीत देखने मिलती है, जो असल बॉलीवुड क्वीन माधुरी दीक्षित और ऋत्विक भौमिक ने निभाया है। यहां देखें फिल्म का टीजर-
ऐसे में गुरुवार को रिलीज होने वाले ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी काफी उत्सुकता दिखा रहे हैं। लियो मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा निर्मित, आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित और सुमित बथेजा द्वारा लिखित, माजा मा एक पारिवारिक मनोरंजन है, जो एक पारंपरिक त्योहार और एक सर्वोत्कृष्ट, रंगीन भारतीय शादी की उत्सव की पृष्ठभूमि पर सेट है।
इस फिल्म में माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में हैं, जो पहले कभी नहीं देखी गई भूमिका में नजर आएंगी। माजा मा गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, शीबा चड्ढा, सिमोन सिंह, मल्हार ठाकर और निनाद कामत सहित एक बहुत ही प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ मनोरंजन का डोज देने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











