श्रीदेवी की फिल्म शिद्दत में अब ये सुपरस्टार एक्ट्रेस आएंगी नजर, जाह्नवी ने किया ट्वीट

By Shweta K

Recommended Video

Jhanvi Kapoor THANKS Madhuri Dixit for taking Sridevi's place in Shiddat | FilmiBeat

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी करण जौहर के साथ फिल्म करने वाली थी जिसे 2 स्टेट्स के निर्देशन अभिषेक बर्मन डायरेक्ट करने वाले थे। खबरों की मानें तो इस फिल्म का नाम शिद्दत था और इसके अलावा मेकर्स ने कोई और जानकारी नहीं दी ती। लेकिन अब ये कंफर्म कर दिया गया है कि श्रीदेवी की मृत्यु के बाद माधुरी दीक्षित इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी।

इस खबर की पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि जाह्नवी कपूर ने खुद की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि "अभिषेक बर्मन की अगली फिल्म मॉम के दिल के बेहद करीब थी, डैड, खुशी और मैं माधुरी
जी के शुक्रगुजार हैं कि अब वो इस फिल्म का हिस्सा हैं।"

इस फिल्म के लिए श्रीदेवी काफी एक्साइटेड थीं और इसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी शामिल हैं। श्रीदेवी की मृत्यु के बाद करण जौहर ने साफ कह दिया था कि जब तक श्रीदेवी के मृत्यु के बाद के सभी रिवाज खत्म नहीं होते वो फिल्म के बारे में बात नहीं करेंगे।

करण जौहर श्रीदेवी के काफी नजदीक थे और उन्हें लगा कि श्रीदेवी की जगह माधुरी दीक्षित इस फिल्म के साथ न्याय कर सकती हैं क्योंकि ये श्रीदेवी के लिए ट्रिब्यूट होगा। फिल्म का स्टारकास्ट अभी कंफर्म नहीं किया गया है लेकिन अगर यही स्टारकास्ट होता है सालों बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X