आज महिलाएं फिल्मों में आई कैंडी नहीं- माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित आजकल अपनी फिल्म डेढ़ इश्किया के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए माधुरी ने कहा कि आज का सिनेमा काफी बदल गया है। आज महिलाओं को एक किरदार के रुप में दिखाया जाता है। ना कि फिल्मों को खूबसूरत बनाने के शोपीस की तरह। इसके अलावा माधुरी का ये भी मानना है कि महिलाओं के लिए ये बहुत ही बेहतरीन दौर है। जहां सिनेमा में इतना बदलाव हुआ है कि महिलाओं के किरादर पहले से भी कहीं ज्यादा खूबसूरत और महत्वपूर्ण हो गये हैं। माधुरी दीक्षित के लिए डेढ़ इश्किया उनका बॉलीवुड में कमबैक माना जा रहा है। क्योंकि इससे पहले उन्होंने सिर्फ ये जवानी है दीवानी में एक डांस नंबर किया था। लेकिन एक किरदार के रुप में उनकी वापसी डेढ़ इश्किया से ही हो रही है।
डेढ़ इश्किया फिल्म में माधुरी काफी समय बाद एक बोल्ड और सशक्त किरदार में नज़र आने वाली हैं। माधुरी ने बेगम पारा के किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि बेगम पारा का किरदार काफी हटकर है वो एक विधवा है और एक बहुत ही बोल्ड महिला हैं। बेगम पारा का किरदार माधुरी के लिए एक चैलेंज से कम नहीं था। माधुरी ने ये भी कहा कि डेढ़ इश्किया में उन्होंने जो भी रोमांटिक और बोल्ड सीन्स किये हैं उन्हें करने में उन्हें बिल्कुल भी मुश्किल नहीं हुई। हालांकि माधुरी अपने समय में हम आपके हैं कौन, दिल, दिल तो पागल है जैसी पारिवारिक रोमांटिक फिल्मों के लिए मशहूर रही हैं। लेकिन अब वो एक नये और हटकर अवतार में नज़र आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications












