VIDEO: दीपिका- प्रियंका के डांस फेस-ऑफ पर माधुरी दीक्षित ने कहा..
[बॉलीवुड न्यूज] संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के डांस फेस-ऑफ की चर्चा काफी सूर्खियां बटोर रही हैं। इसी को लेकर डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित ने भी उत्साह जताया है।
जी हां, माधुरी प्रियंका चोपड़ा और दीपिका के लावणी डांस को लेकर उत्साहित हैं। बता दें, उन्होंने खुद भी 'हमको आजकल है' गाने पर लावणी नृत्य किया है। वहीं, अपनी दो फिल्मों में माधुरी पर भी डांस फेस-ऑफ फिल्माया गया है।
खबरों की मानें तो, 'बाजीराव मस्तानी' में प्रियंका और दीपिका का साथ में यह लावणी डांस फिल्म का अंतिम महत्पूर्ण हिस्सा होगा। बहरहाल, इससे पहले अपनी फिल्म 'देवदास' में भी संजय लीला भंसाली ने माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय पर साथ में गाना 'डोला रे डोला..' फिल्माया था। यह काफी सुपरहिट हुआ था।
नीचे देखें वीडियो, दीपिका- प्रियंका पर क्या कहा माधुरी दीक्षित ने-


Click it and Unblock the Notifications



