रितिक के साथ होगा माधुरी का अगला आयटम नंबर!
बॉलीवुड डासिंग क्वीन माधुरी दीक्षित ने पर्दे पर अपने डांस के सहारे जोरदार वापसी की है। साल 2013 की ब्लॉक ब्लास्टर फिल्म यह जवानी है दीवानी.... में माधुरी ने रणबीर कपूर संग ऐसा अपना घाघऱा घूमाया कि लोग उसे देखकर पागल हो गये और यह बात एक बार फिर से साबित हो गयी कि 46 साल की माधुरी दीक्षित के डांस में आज भी जितनी कशिश है उतनी आज की किसी भी अभिनेत्री में नहीं है।
इसलिए एक बार फिर से माधुरी के आयटम नंबर की मांग शुरू हो गयी है। खबर आ रही है करण जौहर प्रोडक्शन की अगली फिल्म शुद्धि में माधुरी का एक आयटम नंबर हो सकता है, वो भी डासिंग स्टार रितिक रोशन के साथ। अगर ऐसा होता है तो वाकई में यह सिने दर्शकों के लिए काफी अनोखी और सुखद बात होगी कि पर्दे पर उन्हें एक नहीं बल्कि दो डांसिग आईकन देखने को मिलेंगे।
अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि माधुरी रितिक के साथ डांस करने को तैयार हो जायेंगी क्योंकि फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं. जिनके साथ माधुरी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा... को जज कर रही हैं। यह जवानी है दीवानी.... भी माधुरी ने करण के ही कहने पर साइन की थी क्योंकि इस फिल्म के निर्माता भी करण ही थे। वैसे भी माधुरी के रितिक के पापा राकेश रोशन से काफी अच्छे संबंध रहे हैं, दोनों ने साथ में काफी काम किया है और सिने दर्शकों को काफी अच्छी फिल्में दी हैं।
खैर देखते हैं कि क्या होता है? मालूम हो कि 'शुद्दि' फिल्म में रितिक और करीना लीड रोल में हैं। रितिक और करीना ने 12 साल पहले करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में साथ काम किया था। फिल्म सुपरहिट थी जबकि उसके बाद दोनों ने साथ में, मुझसे दोस्ती करोगे और साल 2003 में बड़जात्या की फिल्म मैं प्रेम की दिवानी हूं.. में साथ काम किया था लेकिन फिल्में फ्लॉप हो गयी थी। फिल्म के निर्देशक अग्निपथ फिल्म वाले करण मल्होत्रा हैं। फिल्म पुर्नजन्म की कहानी है।


Click it and Unblock the Notifications












