पांच करोड़ में बिकेंगी माधुरी दीक्षित!

उनकी पिछली हिट फिल्म देवदास थी जिसने एक नया इतिहास रचा था लेकिन उसे आये भी आठ साल हो चुके हैं। माधुरी ने आजा नाच ले..से वापसी करने की कोशिश जरूर की थी लेकिन ये फिल्म औंधे मुंह जा गिरी थी। इसलिए जब 2010 में माधुरी आयीं तो उन्होंने बड़े पर्दे के बजाय छोटा पर्दा चुना जो कि उनके लिए फायदे का सौदा रहा और वो एक बार फिर से लोगों के दिलों पर राज करने लगी लेकिन माधुरी को ये सोचना चाहिए उन्हें जिन लोगों ने पसंद किया तो किस लिए पसंद किया।
माधुरी ने झलक दिखला जा ...से जो नाम कमाया उसके पीछे वो रोल था जो उन्होंने निभाया, जो उम्र और किरदार के हिसाब से बिल्कुल फिट था। ऐसे में बॉलीवुड की गजगामिनी को सोचना होगा कि आज फिल्मी पर्दा नये चेहरों को प्राथमिकता देता है, उनके जैसे उम्रदराज अभिनेत्री को वो क्यों मुख्य किरदार देगा और अगर दे भी दे तो वो पांच करोड़ क्यों देगा?


Click it and Unblock the Notifications











