करोड़ो की चाहत में माधुरी दीक्षित

मधुबाला जैसी मुस्कान की मालकिन बॉलीवुड दिवा माधुरी दीक्षित के बारे में खबर है कि वो अपनी फिल्मों के लिए अभी भी करोड़ो की मांग कर रही हैं। माधुरी अपनी हर फिल्म के लिए 5 करोड़ रूपये मांग रही हैं। इससे एक भी पैसा कम करने को वह तैयार नहीं है। जिसकी वजह से लोग उनकी फिल्मों में वापसी को लेकर खुश हुए थे अब थोड़ा मायूस हो गये हैं।

Madhuri Dixit
यही नहीं माधुरी दीक्षित एक एड फिल्म के लिए भी 1 से 3 करोड़ रूपए मांग रही है। माधुरी जितने पैसे मांग रही है उतने ही पैसे बॉलीवुड की आज की सफल अभिनेत्रियां मांग रही है। करीना कपूर,विद्या बाल और कैटरीना कैफ एक फिल्म के लिए 4 से पांच-छह करोड़ रूपए लेती है। लेकिन माधुरी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि अगला कितना पैसा मांग रहा है उन्हें आज भी लगता है कि वो इतनी रकम मांगने की हकदार हैं इसलिए वह डिमांड कर रही हैं।

फिलहाल तो वो बहुत जल्द अपने थर्ड राउंड की शुरूआत 'गुलाब गैंग' नाम की फिल्म से करने जा रही हैं। फिल्म को अनुभव सिन्हा बना रहे हैं। फिल्म के बारे में जानकारी खुद धक-धक गर्ल ने ट्विटर पर दी है। माधुरी ने अपने अकांउट में लिखा है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी।

फिल्म की कहानी काफी रोचक है यह पूरी तरह एक मसाला फिल्म है जिसमें अच्छी कहानी के साथ-साथ एक्शन, ड्रामा, डांस सबकुछ होगा। कहा जा रहा है माधुरी ने 5 करोड़ की डिमांड की है इस फिल्म के लिए और अनुभव सिन्हाने खुशी से इसे मान भी लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X