शायरी कर मर्दों का दिल लूटेंगी माधुरी

जब इस फिल्म में विद्या ने अपना चोला बदला था तो बॉलीवुड में हर कोई विद्या की तारीफ करने में ही लगा था। इस फिल्म में विद्या के साथ नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी भी पर्दे पर दिखाई दिये थे। माधुरी ने इस सीक्वल फिल्म में काम करने की पुष्टी अपने ट्विटर अकाउंट पर की।
खबर आ रही है कि इस फिल्म में माधुरी शायरी कर मर्दो को अपने हुस्न के जाल में फंसाएंगी। इतना ही नहीं इस फिल्म में एक और ट्वीस्ट डाला गया है इस ट्वीस्ट का नाम है कंगना रणाउत। जी हां डेढ़ इश्किया में माधुरी के साथ हॉट कंगना भी पर्दे पर अपना जौहर दिखाएंगी।
इसके अलावा वो टीवी पर झलक दिखला जा में रेखा के साथ निर्णायक की भूमिका के तौर पर दिखाई देंगी। आपको बता दें की भारत लौटने के बाद माधुरी की यह पहली फिल्म होगी। जिसमें वो विद्या की ही तरह बोल्ड किरदार में नजर आने वाली हैं देखने वाली बात यह होगी कि वह विद्या की अदा को दर्शकों के दिल से निकाल पाती हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications