डेढ़ इश्किया में अपने जलवे दिखाने को तैयार हैं माधुरी

माधुरी की वतन वापसी के बाद से ही खबरें आने लगी थी कि वह 2010 में बनी विद्या बालन अभिनीत फिल्म इश्किया के सीक्वल में विद्या की जगह लेने वाली हैं। लेकिन माधुरी ने उस समय इस बात से इंकार किया था, लेकिन अब उन्होंने खुद ट्विटर पर फिल्म साइन करने की पुष्टि की।
इसके अलावा वह एख डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के पांचवे सीजन में दोबारा जज की भूमिका में नजर आएंगी।
माधुरी ने ट्विटर पर लिखा है, मैं फिर से काम पर लौट रही हूं। स्टार के 'लाइफ ओके' के सेट पर हूं। मैं 'डेढ़ इश्किया' कर रही हूं।
पहले एक बार विद्या बालन ने इश्किया के सीक्वल में काम करने के सवाल पर कहा था, पहले भाग में नसीरूद्दीन शाह और अरशद वारसी मेरे गांव में मुझसे मिलने आते हैं।
अगले भाग में वे कहीं और जाएंगे, निश्चित रूप से वहां वह किसी और से ही मिलेंगे मुझसे नहीं। मैं माधुरी दीक्षित को पसंद करती हूं और मुझे खुशी है कि वह इसके सीक्वल में काम करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











