खुद को चुनौती देना चाहती हूं: मधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का कहना है कि वह अलग-अलग तरह की फिल्मों के माध्यम से खुद को वह चुनौती देना चाहती हैं। एक अर्से बाद माधुरी दीक्षित जल्द ही 'डेढ़ इश्किया' और 'गुलाब गैंग' जैसी फिल्मों में नजर आयेंगी।

इस बारे में माधुरी ने ट्विटर पर लिखा है कि वह नये तरह की भूमिका और फिल्म करने का प्रयास कर रही हैं। मैं एक अभिनेता के तौर पर अपने आप को चुनौती देना चाहती हूं। मुझे लगता है कि आपको मेरे यह किरदार भी पसंद आएंगे। मेरा यह किरदार काफी मजबूत भूमिका वाला है और लोग इससे जरूर प्रभावित होंगे।
फिल्मों के अलावा माधुरी कलर्स के शो झलक दिखला जा में दुनिया को झुमाने भी आ रही हैं। इस शो में वह निर्णायक की भूमिका में दिखाई देंगी। जिसकी वह तैयारी भी कर रही हैं। इस शो के कलर्स टीवी विज्ञापन भी आने शुरू हो चुके हैं जिसमें वह पाकिजा फिल्म के एक गाने पर डांस करती दिखाई देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











