धक-धक गर्ल माधुरी बनेंगी गुलाब गैंगस्टर
बॉलीवुड की धड़कन धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित बॉलीवुड में वापसी का ऐलान कर चुकी हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि वह बिना सोचे समझे किसी भी फिल्म के लिए हां कह रही हैं। वह काफी सोच समझ कर फिल्में साइन कर रही हैं। वैसे इस खाली समय में वह अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

निर्माता निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म इश्किया के सीक्वल डेढ़ इश्किया के बाद उन्होंने रॉ वन के निर्देशक अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म साइन की है इस फिल्म का नाम है गुलाब गैंग। इस फिल्म की कहानी में माधुरी समाज से अन्याय को दूर करती हुई दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन सोमिक सेन करेगें।
खबर है कि माधुरी के अलावा रवीना टंडन, शबाना आजमी, माही गिल और तब्बू भी पर्दे पर दिखाई देंगी। फिलहाल माधुरी डांस रियेलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 5 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह जज की भूमिका में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











